Udyami Yojana Bihar – प्रोजेक्ट लिस्ट, चयन प्रक्रिया, लाभार्थी सूची, ऑनलाइन अप्लाई
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Mukhyamantri Udyami Yojana) बिहार सरकार के द्वारा शुरु की गई एक लाभकारी योजना है, राज्य सरकार के इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लाभार्थी को स्वंग का रोजगार स्थापित करने के लिए लोन प्रदान करना है।
यह योजना मुख्य रुप से महिलाओं, युवाओं, SC/ST/OBC आदि समुदाय के लोगों को स्वंग का रोजगार चालू करने के लिए शुरु किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने होते है, जिसकी जानकारी आगे विस्तार से साझा की गई है।
Bihar Udyami Yojana 2024-25 के लाभुकों के लिए जरुरी सूचना
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के अतिरिक्त चयनित लाभुकों के कागजातों के स्क्रुटनी के उपरांत ड्राफ्ट में रखे गए आवेदकों को अपने सही कागजातों को अपलोड किए जाने हेतु दिनांक 20.03.2025 तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यदि आप ने अभी तक अपना जरुरी दस्तावेज अपलोड नहीं किए है, तो इन दिनांक के अंतर जमा कर लें।
Udyami Yojana Bihar Project List 2025
बिहार उद्यमी योजना लिस्ट (bihar udyami yojana list) में इन सभी प्रोजेक्ट (उद्योग) को सामिल किया गया है, जो निम्न है –
⏩ तेल मिल | ⏩ मसाला उत्पादन |
⏩ आसाईबर कैफे/आई0टी0 बिजनेश सेन्टर | ⏩ आटा, बेसन उत्पादन (पलवराइजर मशीन के साथ) |
⏩ नोट बुक/कॉपी/फाईल/फोल्डर मैन्युफैक्चरिंग | ⏩ बेकरी उत्पाद (ब्रेड, बिस्कीट, रस्क इत्यादि) |
⏩ होटल/रेस्टुरेन्ट/ढ़ाबा | ⏩ ऑटो गैरेज /बाईक |
⏩ मेडिकल जाँच घर | ⏩ फ्लैक्स प्रिन्टिग |
⏩ तेल मिल /मसाला उत्पादन | ⏩ जैम/जेली/सॉस/फ्रुट जूस उत्पादन |
⏩ कॉर्न फ्लेक्स/कॉन पॉफ उत्पादन | ⏩ आईस्क्रीम उत्पादन/डेयरी प्रोडक्ट्स |
⏩ आटा, बेसन उत्पादन, सत्तु, मसाला उत्पादन | ⏩ बढ़ईगिरी एवं मधुमक्खी का बक्सा निर्माण |
⏩ कैटल फीड/पॉल्ट्री फीड उत्पादन | ⏩ सीमेन्ट जाली/दरवाजा/खिड़की/पेभर ब्लॉक |
⏩ स्टील फर्निचर, अलमीरा, बॉक्स, ट्रंक, रैक निर्माण | ⏩ कृषि यंत्र/ गेट ग्रिल/वेल्डिंग/ हॉस्पीटल बेड/ट्रॉली |
⏩ स्पोर्ट्स सूज/पी0भी0सी0 फूटवेयर | ⏩ बांस का समान/बेंत का फर्निचर निर्माण |
⏩ पोहा/चूड़ा उत्पादन | ⏩ मखाना प्रोसेसिंग |
⏩ दाल मिल | ⏩ सत्तु उत्पादन |
⏩ कॉर्न फ्लैक्स उत्पादन | ⏩ नेल कांटी निर्माण |
⏩ बढ़ईगिरी (सी0एन0सी0 राउटर के साथ) | ⏩ फ्लाई एश ब्रिक्स/आर0सी0सी0 स्पुन ह्यूम |
⏩ बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत लगभग 50 से अधिक प्रोजेक्ट (उद्योग) सामिल है, जिसके तहत आप स्वंग का व्यापार शुरु कर सकते है। ऊपर कुछ ही प्रोजेक्ट के नाम दिए गए है, आप अधिकारिक पोर्टल से सभी प्रोजेक्ट के नाम चेंक कर सकते है।
Bihar Udyami Yojana Selection Process – चयन करने की प्रक्रिया
बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत लाभार्थी का चयन कुछ इस प्रक्रिया की मदद से की जाती है –

Mukhyamantri Udyami Yojana List – लाभार्थी सूची कैसे देखें?
आप ने भी यदि उद्यमी योजना में नए आवेदन किए है या किए थे तो इन चरणों के माध्यम से लाभार्थी सूची चेंक कर पाएगें।
- सबसे पहले उद्यमी योजना के अधिकारिक पोर्टल udyami.bihar.gov.in पर आ जाना है।
- होम पेज पर “महत्वपूर्ण सूचनाएं” या “नवीनतम अपडेट” वाले सेक्सन मिलेगा।

- जिसमें “चयनित आवेदकों की सूची” का विवरण मिलेगा। साथ ही सूची डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिंक करने के बाद आप के सामने एक नया पेज ऑपेन हो जाएगा। जिसमें वित्तीय वर्ष सामिल होगा।

- अब आप को अपने श्रेणी का चुनाव कर के “डाउनलोड करे” वाले बटन पर क्लिंक करना है।
- इन प्रक्रिया की मदद से आप लाभार्थी सूची को बड़ी आसानी से डाउनलोड कर लेगें।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Eligibility Criteria – पात्रता मापदंड
यदि आप बिहार उद्यमी योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आप को निम्न पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा –
- आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक लाभार्थी महिला, युवा सभी पात्र होगी।
- लाभार्थी आवेदक SC/ST/OBC/EBC समुदाय के होने चाहिए।
- लाभार्थी आवेदक के पास कम से कम 10वीं या इंटरमीडिएट, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिप्लोमा की साक्षरता होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- लाभार्थी आवेदक के परिवार या आवेदक खुद कोई भी सदस्त सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
Mukhyamantri Udyami Yojana Bihar Required Document – जरुरी दस्तावेज
बिहार उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए ये सभी दस्तावेजों की जरुरी होगी –

- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 12वीं का सर्टिफिकेट/मार्कशीट
- 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र/अंक पत्र (जन्म तिथि के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- पासवर्ड साइज फोटो (live भी)
- आवेदक हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर (चालू वाला)
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता (आधार से लिंक)
⏩ ये सभी दस्तावेज के अलावे भी आप को अन्य दस्तावेजों की जरुरी पर सकती है, आप उन सभी को भी तैयार कर लेंगे। साथ ही दस्तावेज सत्यापन होने के बाद ही आप को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
Bihar Udyami Yojana Online Apply – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आप भी यदि बिहार उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप इन चरणों की मदद से घर बैठै बड़ी ही आसानी से अप्लाई कर सकते है –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार उद्यमी योजना के अधिकारिक पोर्टल https://udyami.bihar.gov.in/ पर आ जाए।
- होम पेज पर आने के बाद दाए से ऊपर में “लॉग इन/पंजीकरण” का बटन मिलेगा, जिस पर क्लिंक करना है।

- क्लिंक करने के बाद आप को दो विकल्प मिलेगा (i) MMUY (ii) BLUY जिसमें आप को MMUY का चुनाव करना है।
- अब एक नया पेज ऑपेन होगा, जिसमें “नया रजिस्ट्रेशन” का का बटन मिलेगा, उस पर क्लिंक करें।
- अब आप को अपना सभी जानकारी भर के रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आप को एक “आधार नं0” एवं “पासर्वड” की मदद से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म ऑपेन हो जाएगा। जिसमें जरुरी जानकारी भर कर जरुरी दस्तावेज अपलोड कर देना है।
- इसके बाद समिट बटन पर क्लिंक कर के फॉर्म को समिट कर दें।
- अब समिट हुए फार्म को रिसिभिंग प्रिंटआउट करवा के रख लें।
CM Udyami Yojana Helpline Number – हेल्पलाइन
Member Name | Content Info |
श्री शेखर आनंद (निदेशक) | dir-td.ind-bih@nic.in |
श्री प्रशांत कुमार (सहायक निदेशक) | dtd-cell-ic-bih@gov.in |
श्री अजय कुमार दीक्षित (सहायक निदेशक) | dtd-cell-ic-bih@gov.in |
टोल फ्री नंबर | 18003456214 |
ईमेल (विभाग) | dtd-cell-ic-bih@gov.in |
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana FAQs.
बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत कितना लोन मिलता है?
बिहार सरकार राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर लाभार्थी को स्वंग का व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपए का लोन 50% सब्सिडी के साथ प्रदान करती है, जो 84 किस्तों के माध्यम से जमा करना होता है।
SC ST Udyami Yojana क्या है?
बिहार उद्यमी योजना के अंतर्गत SC/ST श्रेणी के लाभार्थी को सबसे पहले प्राथिमिकता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत स्वंग का व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान की जाती है।